हिसार में गौ सम्मान आह्वान अभियान: गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की उठी मांग
गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 17 को एक करोड़ हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा : महंत विकास गिरी महाराज
हिसार, 28 अक्तूबर, (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हिसार में सात रोड बाईपास स्थित शनि मंदिर में गौ संरक्षण, संवर्धन और भारतीय संस्कृति के मूल आधार गौवंश की रक्षा के संकल्प के साथ गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारत में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना, गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाना तथा वेदलक्षणा गौवंश को संवैधानिक संरक्षण व सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। इस ा बैठक में प्रमुख प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य संत और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महा नंद बाबा रामतीर्थ दास महाराज, महंत गोविंदपुरी महाराज, महंत विकास गिरी महाराज, संभाग प्रभारी प्रदीप राजली, जिला प्रभारी हरि सिंह बेनीवाल और जिला संयोजक पंकज सोनी विशेष रूप से शामिल हुए। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के लोगों और गौ भक्तों को गौ संरक्षण के इस पवित्र कार्य से जुडऩे का कड़ा संदेश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महंत विकास गिरी महाराज ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि गौमाता कोई साधारण पशु नहीं बल्कि हमारी मां हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो व्यक्ति गौमाता को केवल एक पशु समझता है, उसकी बुद्धि में गंदगी भरी हो सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गौमाता हमारी सनातन संस्कृति, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वास्तविक जीवनरेखा हैं। महंत विकास गिरी महाराज ने पुरजोर मांग उठाई कि गौमाता को शीघ्र ही राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और उन्होंने सभी गौ भक्तों से आगामी 17 दिसंबर को सेक्टर 34 मेला मैदान नज़दीक पेट्रोल पम्प अधिक से अधिक संख्या में चंडीगढ़ चलने की अपील की। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को चंडीगढ़ में उपरोक्त मांगों को लेकर तय लक्ष्य अनुसार एक करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि यदि गाय बचेगी तभी कृषि और देश की संस्कृति बचेगी।