करेरा: छितीपुर गांव में बिना अनुमति के भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति रखने पर ग्रामीण धरने पर बैठे
करैरा-दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छितीपुर में खेल मैदान के बीचोंबीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा रख दी गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और प्रतिमा हटाने की अपील की है तो इसका विरोध ग्रामीण करने लगे और मूर्ति के चारों ओर धरने पर बैठ गए थाना प्रभारी ने मामले की सूचना अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है