फरसगांव: पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत,बरगद के पेड़ में धागा बांधकर की विधिवत पूजा
पूरे देश भर सहित फरसगांव क्षेत्र में वट सावित्री के पर्व को गुरुवार को सुहागन महिलाओ के द्वारा श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है । फरसगांव नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सुहागन महिलाओं के द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर बरगद के पेड़ पर धागा बांधकर फेरे लगाकर अपनी पति की लंबी आयु और जन्म जन्म का साथ निभाने की कामना कर रहे हैं ।