सहजनवा: सहजनवा में रेलवे ट्रैक पार करते समय 28 वर्षीय युवक का हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव मे मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राम किशुन के बड़े पुत्र राम सहाय (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से निकला था। इसी दौरान गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय हुआ।