कोरांव: कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आई 367 शिकायतों में से 5 का हुआ निस्तारण, एसडीएम व तहसीलदार ने सुनी शिकायतें
तहसील परिसर कोरांव के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जहां तहसीलदार रोशनी सोलंकी व नायब तहसीलदार राम मूरत ने आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में आई कुल 367 में शिकायतों में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।