बड़ौत: बड़ौत क्षेत्र के सद्दाल्लापुर में खेत में जा रहे किसान को बाइक सवार 3 बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Feb 14, 2025 बड़ौत क्षेत्र के सद्दाल्लापुर गांव में बाइक सवार 3 बदमाशों ने खेत में जा रहे किसान को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। बड़ौत पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि बदमाशों की धर पकड़ को टीम गठित की गई है। घायल का मेडिकल करवा दिया गया है और जांच कर कार्यवाही कार्रवाई में जुटी है।