बांसवाड़ा: भारत माता मंदिर के खेल मैदान में शौर्य महोत्सव के दौरान आग की चपेट में आकर छात्र झुलसा, एमजीएच में उपचार
शहर के भारत माता मंदिर परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित शौर्य महोत्सव के खेल-कूद कार्यक्रम के दौरान एक हादसा हो गया। खेल में शामिल एक छात्र अचानक आग की चपेट में आने से झुलस गया। गलीया पुत्र मलु, निवासी गुपालपुरा कुशलगढ़ का उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।