ब्रह्मपुर: रामगढ़ कांड का खुलासा: डेढ़ साल बाद डीएनए से हुई पहचान, हत्या की आशंका गहराई, सड़ा गला और अधजला मिला था शव
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के पश्चिम बधार से बरामद अज्ञात शव मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब डेढ़ वर्ष बाद डीएनए जांच के आधार पर शव की पहचान ब्रह्मपुर निवासी 27 वर्षीय विमल कुमार के रूप में हुई है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हत्या की आशंका को केंद्र में रखकर छानबीन शुरू कर दी है।