मोहनपुर थाना क्षेत्र के बसबूटीया गांव में अचानक तेज वर्षा के साथ-साथ हवा के दौरान बज्रपात होने से लगभग 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव निवासी मुद्रिका देवी पति कपिल देव यादव है। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होते ही शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में मृतक के पति ने बताया कि पत्नी शाम तकरीबन 4:30 बजे नया घर से पुराना घर पैदल आ रही थी इस दौरान तेज आंधी के साथ वर्षा होने लगा। पत्नी एक पेड़ के पास चली गई इस दौरान अचानक बज्रपात होने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी शालू हेंब्रम को दे दी। सूचना के घंटे बाद पुलिस मौके परपहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देर शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
#graminvikasvibhagjharkhand #jilaparishadadhyaksh #sonaraythadhi #ddcdeoghar #DCDeoghar #jharkhandsarkar #cmojharkhand #mohanour #BDOmohanour