कांके: रिम्स में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में रिम्स गवर्निंग बॉडी की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Nov 12, 2025 रिम्स में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर करीब दो बजे रिम्स गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि मरीजों की जान बचाने के लिए 100 नए वेंटिलेटर तत्काल उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं रिम्स में किसी मरीज की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को 25,000 रुपये की सहायता राशि अंतिम संस्कार के लिए दी जाएगी।