बिसौली: बिसौली नगर की काशीराम कॉलोनी में महिला का कंकाल अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप
Bisauli, Budaun | May 12, 2026 बिसौली नगर की काशीराम कॉलोनी में मंगलवार को 3 बजे करीब उस समय सनसनी फैल गई जब एक कमरे में महिला का कंकाल अवस्था में शव मिला। बताया जा रहा है कि कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे का दरवाजा खुलवाकर जांच पड़ताल शुरू की।