सिंगरौली: सिंगरौली पुलिस ने नाइट कांबिंग गश्त में 199 बदमाशों पर की कार्रवाई, वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार 15 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी की गयी तथा 52 अन्य वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 78 निगरानी बदमाशों एवं 54 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई। साथ ही 1 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गयी तथा बेवजद घूम रहे संदिग्ध एवं असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही की गई।