शाजापुर: उद्यानिकी नवाचारों से बदली खेती की तस्वीर: प्रभारी मंत्री ने शाजापुर में किसानों के खेतों का किया निरीक्षण
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री नारायण सिंह कुशवाह ने जिले के भ्रमण के दौरान उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों के प्रक्षेत्रों का निरीक्षण किया।उन्होंने किसानों और विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य कृषकों से भी इन तरीकों को अपनाने का आह्वान किया