हरिद्वार: दिल्ली NH पर सहगल पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित कार ने बाईक चालक को मारी टक्कर, कार चालक फरार, बाईक चालक गंभीर घायल
दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर अनियंत्रित कार चालक बाईक चालक को टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना सहगल पेट्रोल पंप के पास की है। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल बाईक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटाकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।