हरिद्वार: माधोपुर प्रकरण में राजनीति जारी, देवपुरा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस पर बोला हमला
माधोपुर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई युवक की मौत के मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर राजनीति जारी है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसएसपी ऑफिस घेराव के बाद आज हरिद्वार के देवपुरा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।