हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर दिनदहाड़े ज्वैलर्स शो रूम में डकैती डालने वाले पांचों बदमाशों की फोटो पुलिस ने की जारी
रविवार दोपहर रानीपुर मोड़ पर दिनदहाड़े ज्वैलर्स शो रूम में पड़ी 5 करोड़ की डकैती मामले में पुलिस ने पांचों बदमाशों के फोटो जारी किए हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि पांचों बदमाशों ने मास्क का प्रयोग नहीं किया था, ऐसे में पांचों किसी बाहरी राज्य के हो सकते हैं। फिलहाल एसटीएफ की मदद से पुलिस की कई टीमें पांचों की धरपकड़ में जुटी हुई हैं।