हरिद्वार: नई बस्ती में घर के अंदर पहुंचा जहरीला सांप कॉमन करैत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
नई बस्ती में बुधवार दोपहर घर के अंदर से जहरीला सांप कॉमन करैत निकलने से हड़कंप मच गया। घर में खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने वन विभाग को फोन पर सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू का जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने सांप के डसने पर तुरंत जिला अस्पताल जाने की अपील की।