हरिद्वार: शंकर आश्रम तिराहे के पास महिला से चेन लूटकर फरार हुआ बदमाश, मौके पर पहुंची पुलिस
हरिद्वार के शंकर आश्रम तिराहे के पास आज सुबह सवेरे बदमाश महिला से चेन लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है की लूट की वारदात के दौरान बदमाश ने फायरिंग भी की है। बता दे कि महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी और शंकर आश्रम तिराहे पर बदमाश ने गले से चेन लूटकर फरार हो गया।