जगदलपुर: वन मंत्री केदार कश्यप ने जनजातीय समागम पर दी प्रतिक्रिया, कहा- डीलिस्टिंग जरूरी
डी-लिस्टिंग के मुद्दे पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो धर्मांतरित हो जाता है उसे एससी का लाभ नहीं मिलना चाहिए। देशभर में आदिवासी समाज की संस्कृति को भ्रमित करने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तब इस मामले को खारिज किया गया था, जिसका नुकसान आदिवासी समाज आज तक भुगत रहा है।