बिहार: आशानगर स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान की कार्यशाला सह मासिक बैठक का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Feb 10, 2024 भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को आशा नगर स्थित सामुदायिक भवन में गांव चलो अभियान की कार्यशाला सह मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उत्तरी महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने की। इस मौके पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएं।