बिहार: भंडारी गांव के चिमनी भट्ठा के पास ऑटो और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर, ऑटो में सवार 4 लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के चिमनी भट्ठा के पास शुक्रवार की शाम ऑटो और अज्ञात वाहन में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 4 लोग जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए 3 लोगों को सदर अस्पताल में लाया गया। छोटू यादव नामक व्यक्ति को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।