बिहार: देह व्यापार के मामले में पुलिस ने रामचंद्रपुर स्थित शिवम होटल से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित शिवम होटल से देह व्यापार के मामले में जगदीश प्रसाद के पुत्र रविंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शिवम होटल मे छापेमारी कर देह व्यापार के मामले में रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है।