बिहार: सकुन्त कला मोहल्ला में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 सकुन्त कला मोहल्ला से मारपिट का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में सकुन्त कला मोहल्ला निवासी स्व:रविन्द्र प्रसाद के पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को वो अखबार बेचकर घर लौटा था, उसी दौरान पड़ोसी द्वारा लाठी डंडे से मारपीट किया, जिससे वो और उसके परिवार के अन्य सदस्य जख़्मी हुये है। इस दौरान घर मे रखे लगभग 25 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गये।