बिहार: शेरपुर गांव के खंधा से 20 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 9, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के खंधा से 20लीटर देसी शराब के साथ बलदेव चौहान के पुत्र बलेसर चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में रहुई थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शेरपुर गांव के खंधा में शराब बेची जा रही है। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब को बरामद करते हुए बालेश्वर चौहान को गिरफ्तार कर लिया।