शिमला ग्रामीण: मानसून के बाद होगी 800 किमी सड़कों की टारिंग, विक्रमादित्य सिंह ने मानि कमी
प्रदेश में सड़कों की खराब हालत और टारिंग में हुई देरी को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बयान दिया। मानसून के बाद करीब 800 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होगा। बजट संकट और बिटुमिन के दाम बढ़ने के कारण मार्च-अप्रैल में काम प्रभावित हुआ था। मंत्री खुद बरसात के बाद ज्यादा नुकसान वाली जगहों का निरीक्षण करेंगे।