तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में पर्यटकों की हुड़दंगबाजी का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों में नाराजगी
रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम एवं चोपता क्षेत्र में कुछ पर्यटकों द्वारा की जा रही हुड़दंगबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक वाहनों की छतों पर चढ़कर शोर-शराबा करते और अनुशासनहीनता का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
#viral #uttarakhand #uttarakhand #trandingreels♥️ highlights