कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: शिव भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 जुलाई को पहुंचेगा पहला जत्था
देहरादून/पिथौरागढ़:विश्व की सबसे कठिन और पवित्र मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का औपचारिक आगाज़ होने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद प्रशासन ने यात्रा के लिए 'हरी झंडी' दे दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 4 जुलाई को उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंच जाएगा।