संतकबीरनगर में सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में महाविशनूर ने 98% अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गुरुवार दोपहर 12 बजे कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया और कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन जरूरी है। उनकी सफलता से परिवार व क्षेत्र में खुशी है और उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।