निर्मली: निर्मली में दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को बेल न्योति कार्यक्रम आयोजित
Nirmali, Supaul | Oct 16, 2026 निर्मली में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-विधानपूर्वक शुक्रवार को बेल न्योति कार्यक्रम आयोजित किया गया. धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की गई. बेल तोड़ने का कार्यक्रम कल आयोजित होगा. इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश साह, सचिव जगन्नाथ कामत सहित समिति के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे.