मारपीट के गवाहों को धमकी देने का आरोप, IG से सुरक्षा की मांग
सरगुजा में मारपीट के मामले के गवाहों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने IG से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। मामला धौरापुर के ग्राम सोनहत का है। शिकायत के मुताबिक, 15 अक्टूबर को देवेंद्र उपाध्याय और उनके बेटे आशुतोष के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों घायल हुए। इस मामले में अपराध क्रमांक 122/26 दर्ज है। अब गवाहों का आरोप है कि 23 अक्टूबर को रामकृष्ण, अनुपम और उनके सहयोगी ने गवाही नहीं देने की धमकी दी। शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।