हुज़ूर: सेना के शौर्य को समर्पित लाइट एंड साउंड शो का भोपाल में हुआ शुभारंभ, सीएम ने कहा- आतंकियों को करारा जवाब मिलेगा
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के द्रोणाचल परिसर स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया। इस शो के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य, भोपाल के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह शो हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आम जनता के लिए आयोजित किया जाएगा।