प्रतापगढ़: रिश्वत मामले के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल, धोलापानी और जलोदा जागीर थानों के थानाधिकारी किए गए बदले
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए धोलापानी और जलोदा जागीर थानों के थानाधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार पुराराम मीणा को जलोदा जागीर थानाधिकारी पद से स्थानांतरित कर धोलापानी थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं रविंद्र पाटीदार को धोलापानी से स्थानांतरित कर जलोदा जागीर थानाधिकार