टीकमगढ़: सागर संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एएचपी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण
सागर संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के साथ आज नगर पालिका टीकमगढ़ में डोंगा स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत संचालित एएचपी प्रोजेक्ट का निरीक्षण कार्यों की प्रकृति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि तत्काल कार्य को प्रारंभ कर सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।