50-50 हजार के दो इनामी जीएसटी कर चोरी के आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर पुलिस ने जीएसटी कर चोरी एवं धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50-50 हजार रुपये के दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फर्जी बिल तैयार करने, बिना चालान माल की बिक्री करने तथा सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार की जा रही निगरानी एवं सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध जीएसटी कर चोरी, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी करने तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कर चोरी, फर्जी बिलिंग और आर्थिक अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।