बानसूर: मुंडावर: एसडीएम ने नगरपालिका का किया औचक निरीक्षण, रजिस्टर में हस्ताक्षर न मिलने पर जताई नाराजगी
Bansur, Alwar | May 18, 2026 मुंडावर। सोमवार को उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन ने नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर में मई महीने के हस्ताक्षर न मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। एसडीएम ने ईओ को अभिलेखों का नियमित संधारण व कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।