महाराजगंज: हरदोई में आधा दर्जन दबंगों ने फल विक्रेता और उनके दो साथियों को जमकर पीटा, तीनों गंभीर घायल
13 अगस्त बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे दबंगों द्वारा बाजार मे मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। अमरुद बेचने के लिए आया एक दुकानदार जिसे जबरन दबंगो के द्वारा ₹100 वसूलने की बात कहकर गाली-गलौज करते हुए, मारपीट शुरू कर दी गई। विक्रेता को मारपीट से बचाने के लिए गए उनके साथियों के साथ भी मारपीट की गई । हद तो तब हो गई जब एक युवक ने नहर में कूद कर अपनी जान बचाई।