भीलवाड़ा: समय से पहले खुली शराब की दुकान, वीडियो बनता देख सेल्समैन ने आनन-फानन में गिराया शटर, सुबह 8 बजे से पहले ही छलकने लगे जाम
भीलवाड़ा। भीमगंज थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित एक सरकारी अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक मामला सामने आया है। रविवार सुबह निर्धारित समय से काफी पहले ही दुकान खोलकर न केवल शराब बेची जा रही थी, बल्कि दुकान के बाहर और पास ही बने एक अस्थायी पर्दे के पीछे लोगों को सरेआम शराब पिलाई भी जा रही थी।