अरवल: सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से ओपीडी सेवा प्रभावित, मरीजों को वापस लौटना पड़ा
Arwal, Arwal | Mar 27, 2025 गुरुवार सुबह 9:00 अरवल सदर अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित है। दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई मरीज बिना इलाज के वापस लौटने को मजबूर हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण इमरजेंसी सेवाओं पर भी असर देखा गया। मरीजों और उनके परिजनों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की