अरवल: ताड़ के पेड़ पर तोते के बच्चे को उतारते समय करंट लगने से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Mar 27, 2025 सिंहली गोरिया गांव में 15 वर्षीय संदीप कुमार, पिता जोगिंद्र राम, ताड़ के पेड़ पर चढ़कर तोता का बच्चा उतारने के प्रयास में 11,000 वोल्ट के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मेहंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल, अरवल भेजा। डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।