घट्टिया: नर्मदा पाइपलाइन से वंचित गांवों के किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, एसडीएम के आश्वासन के बाद भी मांगों पर अड़े रहे
Ghatiya, Ujjain | May 27, 2026 तहसील कार्यालय घट्टिया पर 'नर्मदा लाओ खेत बचाओ संघर्ष समिति' के नेतृत्व में करणी सेना, देवसेना और क्षेत्र के किसानों ने भीषण गर्मी के बीच टेंट लगाकर 6 घंटे तक उग्र अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। यह आक्रोश नर्मदा पाइपलाइन स्वीकृत नहीं होने के कारण था। गौरतलब है कि आक्रोशित किसानों ने 15 दिन पूर्व एक सांकेतिक धरना दिया था। उस दौरान प्रशासन को चेतावनी दी गई