जांजगीर: लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस ने कराया सुरक्षित संरक्षण
जांजगीर-चांपा जिले में एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने उसे सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया। यह कार्रवाई कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई।जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया।