भदेसर: भदेसर में डिप्टी ऑफिस के सामने से बाइक चोरी, रातों रात बाइक लेकर फरार हुए चोर, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
शैलेंद्र जैन ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि भदेसर उपखंड मुख्यालय में डिप्टी एसपी ऑफिस के सामने से बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले गए। शनिवार को बाइक गायब मिलने पर रघुवीर सिंह ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर भदेसर पुलिस थाने में सूचना दी। पुलि