जहानाबाद: जहानाबाद में बुडको निर्माण कार्य पर बवाल, घटिया सामग्री के आरोप में स्थानीय लोगों ने रुकवाया काम
जहानाबाद शहर के एक नंबर नाका के पास बुडको द्वारा कराए जा रहे करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत वाले भवन निर्माण कार्य को स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता संबंधी शिकायतों के कारण बुधवार को रोक लगा दिया। लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे बुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर ने निरीक्षण कर कुछ आपत्तियों को सही पाया।