भरगामा: महथावा में नवरात्र जागरण की पहली संध्या पर भक्ति की बही बयार
शारदीय नवरात्र की पहली संध्या पर रविवार की रात महथावा बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित जागरण कार्यक्रम भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। 11 दिवसीय नवाह संकीर्तन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संगीतमय जागरण में कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा।