पुपरी: पोषण पखवाड़ा: रतवारा पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र पर विशेष कार्यक्रम, समुदाय से सहयोग की अपील
बाजपट्टी परियोजना के तहत रतवारा पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 105 पर पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “मजबूत आंगनवाड़ी को समुदाय का समर्थन” रहा। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।