अनूपपुर: तुलसी कॉलेज में अंगदान-देहदान जागरूकता कार्यक्रम, दो प्राध्यापकों ने लिया संकल्प
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी कॉलेज में अंगदान एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी अनूपपुर के चेयरमेन डॉ. आर.पी. सोनी ने अंगदान को “महादान” बताते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। अध्यक्षता डॉ. जे.के. संत ने की तथा संचालन डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने किया ।