उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रभारी कुमारी शैलजा का आज नारसन बॉर्डर पर मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन और उनके समर्थकों ने ज़ोरदार सवागत किया
आपको बता दे कि आज हरिद्वार में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए कुमारी शैलजा दिल्ली से हरिद्वार के लिए आ रही थी जिसके चलते नारसन बॉर्डर पर ही उन्हें रोक कर उनका भरपूर सवागत किया गया
कुमारी शैलजा का कहना है कि चुनाव आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जो कांग्रेस ने मोर्चा खोला है उसको लेकर वह पूरे भारत मे इसका विरोध करेंगे जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नही देते तब तक राहुल गाँधी के नेतृत्व में उनकी लड़ाई जारी रहेगी
वही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा चलाई जा रही यात्रा के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नही दिया वही उन्होंने कहा कि अब मंगलौर में नही बल्कि उत्तराखंड में बदलाव होने वाला है और मंगलौर के विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन थे और इस बार भी वही रहेंगे।
मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने भी इस बार प्रदेश सरकार के 2027 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही और कहा कि अब जल्द ही ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
#KumariSelja #Congress #UttarakhandCongress #KaziNizamuddin #Mangalore #Haridwar #NarsanBorder #UttarakhandPolitics #UttarakhandElection2027 #Congress2027 #GyaneshKumar #RahulGandhi #HarishRawat #PoliticalNews #BreakingNews #CitySpecialNews