दिव्यांग कर्मचारी की दर्दभरी दास्तां: रीवा उद्योग कार्यालय में प्रताड़ना का आरोप!
रीवा। क्षेत्रीय उद्योग कार्यालय (रीवा संभाग) में पदस्थ एक दिव्यांग कर्मचारी अखिलेश शुक्ला ने विभाग के अधिकारियों पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना और अभद्रता के आरोप लगाए हैं।
कर्मचारी अखिलेश शुक्ला का कहना है कि उनकी नियुक्ति माननीय हाईकोर्ट जबलपुर के निर्देशानुसार एवं उद्योग संचालनालय भोपाल द्वारा आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू के तहत विशेष भर्ती अभियान के जरिए हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नियुक्ति पूरी तरह से पारदर्शी और नियमानुसार है।
पीड़ित कर्मचारी के अनुसार, पूर्व में पदस्थ संयुक्त संचालक (श्रीवास्तव सर) के कार्यकाल में उन्हें कार्य करने में कोई परेशानी नहीं होती थी। लेकिन जून माह से आए नए संयुक्त संचालक और स्थापना प्रभारी का रवैया उनके प्रति बेहद संवेदनहीन और प्रताड़ित करने वाला रहा है।
#UnchehraNews #RewaNews #MadhyaPradeshNews #DivyangAdhikar #HighCourtJabalpur