हमीरपुर: सुमेरपुर पीएचसी में चिकित्सक को दरोगा के धमकाने का वीडियो वायरल होने पर किया गया लाइन हाजिर
कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दरोगा द्वारा डॉक्टर को धमकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। दरोगा डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी देते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कस्बे के थाना में तैनात दरोगा सुरेंद्र यादव सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. बि