कटोरिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई
Katoria, Banka | May 20, 2026 कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ देवाशीष कुमार द्वारा किया गया। मौके पर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने एवं कमियों को जल्द दूर करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद बीडीओ सहित सदस्यों ने अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधा का भी निरीक्षण किया।